नीमार्क एवं नीमास्त्र
नीमार्क हेतु आवश्यक सामग्री
| क्रमांक | आवश्यक सामग्री | मात्रा |
|---|---|---|
| 1 | नीम की खली या निंबोली का चूर्ण | 1 किलो |
| 2 | पानी | 10 लीटर |
| 3 | प्लास्टिक ड्रम | 15 लीटर क्षमता वाला |
नीमास्त्र हेतु आवश्यक सामग्री
| क्रमांक | आवश्यक सामग्री | मात्रा |
|---|---|---|
| 1 | नीम के पत्ते | 1 किलो |
| 2 | देशी गाय का गोमूत्र | 1 लीटर |
| 3 | देशी गाय का गोबर | 2 किलो |
| 4 | पानी | 10 लीटर |
| 5 | प्लास्टिक ड्रम | 15 लीटर क्षमता वाला |
नीमार्क एवं नीमास्त्र बनाने का तरीका
प्लास्टिक के ड्रम में इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर पेड़ या किसी छायादार स्थान में ड्रम को ढक कर रख दें। चौबीस घंटे के बाद नीमार्क एवं नीमास्त्र तैयार हो जाएगा। अब इस मिश्रण को किसी सूती कपड़े से छान लें।
उपयोग का तरीका
तैयार घोल को छानने के बाद 100 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ की फसलों पर छिड़काव करें।
नीमार्क एवं नीमास्त्र उपयोग के लाभ
- कम खर्च में तैयार होने वाला एवं सभी प्रकार की फसलों एवं सब्जियों में उपयोग किए जाने वाला कीटनाशी है।
- यह कीट नियंत्रक एवं कीट विकर्षक का काम करते हैं। रस चूसक कीटों (माहू, मिली बग, सफ़ेद मक्खी, फुदका) एवं इनके द्वारा फैलने वाली बीमारियों में विशेष फायदेमंद है।