जैविक कीटनाशक
जैविक या प्राकृतिक खेती के अंतर्गत उत्पादित की जाने वाली फसलों में विभिन्न प्रकार के कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त पौधों के कीट नियंत्रण के गुणों का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए हमारे आस – पास उपलब्ध कीट नियंत्रण के गुणों से युक्त विभिन्न प्रकार के पौधों एवं वृक्षों के पत्ते, बेल इत्यादि का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार से कीट नाशक तैयार किए जाते हैं।
इस प्रकार से तैयार किए गए कीटनाशकों का प्रयोग करके किसान ना केवल इनके ऊपर होने वाले खर्चे को बचा सकते हैं साथ ही रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है।