नीमार्क एवं नीमास्त्र

नीमार्क हेतु आवश्यक सामग्री

क्रमांकआवश्यक सामग्रीमात्रा
1नीम की खली या निंबोली का चूर्ण1 किलो
2पानी10 लीटर
3प्लास्टिक ड्रम15 लीटर क्षमता वाला

नीमास्त्र हेतु आवश्यक सामग्री

क्रमांकआवश्यक सामग्रीमात्रा
1नीम के पत्ते1 किलो
2देशी गाय का गोमूत्र1 लीटर
3देशी गाय का गोबर2 किलो
4पानी10 लीटर
5प्लास्टिक ड्रम15 लीटर क्षमता वाला

नीमार्क एवं नीमास्त्र बनाने का तरीका

प्लास्टिक के ड्रम में इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर पेड़ या किसी छायादार स्थान में ड्रम को ढक कर रख दें। चौबीस घंटे के बाद नीमार्क एवं नीमास्त्र तैयार हो जाएगा। अब इस मिश्रण को किसी सूती कपड़े से छान लें।

उपयोग का तरीका

तैयार घोल को छानने के बाद 100 लीटर पानी में घोल बनाकर 1 एकड़ की फसलों पर छिड़काव करें।

नीमार्क एवं नीमास्त्र उपयोग के लाभ

  • कम खर्च में तैयार होने वाला एवं सभी प्रकार की फसलों एवं सब्जियों में उपयोग किए जाने वाला कीटनाशी है।
  • यह कीट नियंत्रक एवं कीट विकर्षक का काम करते हैं। रस चूसक कीटों (माहू, मिली बग, सफ़ेद मक्खी, फुदका) एवं इनके द्वारा फैलने वाली बीमारियों में विशेष फायदेमंद है।