अमृत पानी

अमृत पानी के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री

अमृत पानी बनाने की विधि

  • 15 लीटर की क्षमता वाली प्लास्टिक की बाल्टी लेते हैं।
  • उपरोक्त सभी पदार्थों को इस बाल्टी में डालकर लकड़ी के डंडे की सहायता से ठीक प्रकार से मिला लेते हैं।
  • बाल्टी के मुह को ठीक प्रकार से बाँधकर इसे किसी छायादार स्थान में 10 दिनों के लिए रख दिया जाता है।
  • इस मिश्रण को प्रतिदिन सुबह एवं शाम के समय किसी लकड़ी के डंडे की सहायता से घड़ी की दिशा में 5 से 10 मिनट तक हिलाया जाता है।
  • 10 दिनों के बाद इस मिश्रण को किसी सूती/कपास से बने कपड़े की सहायता से छान लिया जाता है।

उपयोग का तरीका

  • 100 से 150 मिली. अमृत पानी का उपयोग 10 लीटर पानी में मिलाकर करते हैं.
  • सभी प्रकार की फसलों में इसका छिड़काव वानस्पतिक वृद्धि के समय स्प्रे पंप की सहायता से कर सकते हैं।

अमृत पानी के लाभ

  • सभी प्रकार की फसलों में इसका उपयोग वानस्पतिक वृद्धि के समय उपयोगी रहता है।
  • कई प्रकार के कीटों, विशेषकर रस चूसने वाले कीटों की रोकथाम के लिए इसका उपयोग लाभकारी होता है।
  • कीटनाशक गुणों के साथ ही यह दानों मे चमक बढ़ाता है और उत्पादकता में भी वृद्धि करता है।